गुरुग्राम के पॉश इलाके में पांच नाबालिग बच्चों के साथ हैवानियत की गई। 5 युवकों ने पहले कंस्ट्रक्शन साइड से सरिया चोरी का आरोप लगाकर इन बच्चों को एक पीजी के कमरे में बंधक बनाया, फिर शराब पीकर बेहरमी से पीटा। आरोपियों ने गर्म चम्मच कर इनके शरीर को दागा भी और प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर तड़पाया। अगले दिन जब दो बच्चों की मां तलाश करते हुए पीजी में पहुंची तो उसे भी बंधक बना लिया और धमकी देते हुए मारपीट की। आरोपियों ने मां और बच्चों को करीब 5 घंटों तक ऐसे ही तड़पाया और फिर जब मां ने बार-बार हाथ पैर जोड़े तो छोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक्शन लिया और 5 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… बच्चों ने बताया आरोपियों की हैवानियत का सच बच्चों से पूछताछ करने पर बताया कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट और हैवानियत की गई। उनका उत्पीड़न किया गया। जानकारी मिलने पर थाना नाथूपुर डीएलएफ फेज-3 में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से इनके अन्य साथियों व उनके ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा पीड़ित बच्चों की मेडिकल जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है।
https://ift.tt/iEtv4ub
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply