DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में मेट्रो स्टेशन से युवक गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान बैग से मिला .315 बोर का अवैध तमंचा, X-Ray स्कैन में पकड़ा गया

लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान मेट्रो सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ पकड़ लिया। यात्रा से पहले सुरक्षा के दौरान चेकिंग में युवक पकड़ा गया।
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के स्टाफ द्वारा X-Ray मशीन से बैग स्कैन किया जाता है। इस दौरान एक बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। बैग खुलवाने पर उसमें से .315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मेट्रो सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी युवक को तमंचे सहित हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अक्षत कनौजिया ने बताया कि उसे जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास एक तमंचा पड़ा मिला था। वह उसे बैग में रखकर मेट्रो से यात्रा कर रहा था, तभी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।


https://ift.tt/24pCtor

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *