DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैरिज होम से कार चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार:पार्किंग के बहाने उड़ाई थी, गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बरामद की

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने मैरिज होम से चार पहिया वाहन चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पार्किंग में गाड़ी लगाने के बहाने एक डस्टर कार चुराई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घटना 1 फरवरी को हुई थी, जब दिल्ली निवासी एक महिला सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने अपनी डस्टर कार से पहुंची थी। उन्होंने अपनी कार की चाबी पार्किंग में मौजूद चार लोगों को दी और काउंटर से टोकन ले लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब महिला अपनी कार वापस लेने पार्किंग में पहुंची और टोकन दिखाया, तो वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी होने से इनकार कर दिया। कार पार्किंग से गायब थी। इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, थाना सूरजपुर पुलिस ने गहनता से जांच की। जांच में पता चला कि पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने ही कार चुराई थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में दादरी निवासी नवनीत, इरफान, रवि और नरेश को ग्राम लखनावली रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की डस्टर कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि ये चारों आरोपी एक मैरिज होम में काम करते थे और गाड़ियों की पार्किंग का काम संभालते थे। महिला द्वारा गाड़ी पार्क करने के लिए दिए जाने पर उनके मन में लालच आ गया और उन्होंने गाड़ी चुरा ली। चोरी के बाद वे गाड़ी के पुर्जे खोलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और मैनुअल इनपुट के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ा।


https://ift.tt/Y5SemTD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *