कन्नौज में जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बुधवार को एक अवैध बायोडीजल पंप पर आकस्मिक छापेमारी की। सौरीख-परौर रोड पर ईजलपुर गांव स्थित चौधरी मिस्टर सिंह डिग्री कॉलेज के सामने संचालित इस पंप को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई पंप से अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल की बिक्री के आरोप में की गई। यह छापेमारी पूर्ति निरीक्षक तिर्वा, प्रभारी लिपिक (पेट्रोलियम अनुभाग) और निरीक्षक विधिक बाट एवं माप विज्ञान की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके पर अजीत पुत्र रूपलाल निवासी परौर मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान अजीत पंप संचालन से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पाया गया कि पंप से डीजल और पेट्रोल का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमिगत टैंक से डीजल और पेट्रोल के नमूने लिए गए। साथ ही पंप पर स्थापित दो नोजल और भूमिगत टैंक से जुड़े चार पाइपों को भी सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद अजीत को अग्रिम आदेश तक किसी भी प्रकार के पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए हैं।
https://ift.tt/SYrdzBQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply