DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

7 शहर बनेंगे रोजगार-स्टार्टअप हब- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद:कहा- सिटी इकोनॉमिक रीजन के तहत होगा विकास

कानपुर देहात में बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य को नई दिशा देने वाला बताया। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 डिजिटल टेक्नोलॉजी, आधुनिक कृषि, उद्योग और रोजगार सृजन को समर्पित है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को प्रोत्साहित किया गया है, जबकि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय पर शून्य आयकर का प्रावधान किया गया है। वहीं अकबरपुर तहसील और कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने तहसील के विभिन्न पटलों, अभिलेख कक्ष और जनसुविधा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित करने का प्रावधान उन्होंने कहा कि बजट में दुर्लभ बीमारियों के इलाज पर टैक्स राहत, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन और तीर्थ नगरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा सात उच्च गति रेल कॉरिडोर के विकास और देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित करने का भी प्रावधान किया गया है। मंत्री ने बताया कि तिलहनों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूर्यमुखी उत्पादकों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। साथ ही प्रत्येक जिले में कन्या छात्रावास की स्थापना और 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास की योजना भी बजट में शामिल है। 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से किसानों को सटीक मौसम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश सहित देशभर के किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही देश के 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी जैसे शहरों को सिटी इकोनॉमिक रीजन के तहत विकसित कर रोजगार और स्टार्टअप हब के रूप में उभारा जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने किसानों की फसल खरीद में अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और प्रभारी मंत्री के समक्ष जिले की जनसमस्याओं को बिंदुवार रखा। इस पर मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कानून-व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए, इसमें लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद डॉ. संजय निषाद ने अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शिकायत पंजिका, ड्यूटी चार्ट, अभिलेखों और मेस व्यवस्था की जांच की। जनवरी 2026 में प्राप्त 37 शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण पाए जाने पर मंत्री ने संतोष जताया। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील फरवरी माह में प्राप्त छह शिकायतों में से पांच के निस्तारण पर मंत्री ने पुलिस की सराहना की, जबकि एक लंबित प्रकरण को तत्काल निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नगर पंचायत को कोतवाली गेट पर हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर और शौचालयों की प्रतिदिन रोस्टरवार सफाई कराने के आदेश दिए, ताकि जनता में प्रशासन की सकारात्मक छवि बनी रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष, एसडीएम नीलिमा यादव, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/CTwYPdk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *