यूपी में पंचायत चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ मच गई है। इसी कड़ी में झांसी में एक प्रधान पद के दावेदार एक युवक ने 55 गाड़ियों का काफिला निकालकर ताकत दिखाई। काफिले में ऑडी, थार, स्कॉर्पियो, बलेनो और इनोवा जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं। काफिले में सबसे आगे चल रही ऑडी कार की नंबर प्लेट पर “राव साहब” लिखा हुआ था। युवक ने गांव के किनारे करीब 10 किलोमीटर तक यह काफिला निकाला। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजता रहा। हैरानी की बात यह रही कि इतने बड़े काफिले की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। यह मामला मंगलवार सुबह रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। पहले देखिए 3 तस्वीरें…
10 किमी तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया
जानकारी के अनुसार, अमरपुर गांव निवासी शिशुपाल यादव पुत्र वीरन पाल यादव आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए शिशुपाल यादव ने मंगलवार को गांव में शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह गांव के बाहर एक मिनी पिकअप पर डीजे लगाया गया, जहां सभी लग्जरी गाड़ियां इकट्ठा हुईं। इसके बाद शिशुपाल यादव अपने समर्थकों के पास पहुंचे और वहां से तेज आवाज में गाने बजाते हुए काफिले के साथ गांव की सड़कों पर निकल पड़े। जुलूस की अगुवाई शिशुपाल यादव ने लाल रंग की ऑडी कार में बैठकर की। इसी कार के सनरूफ से बाहर निकलकर एक युवक लगातार वीडियो बनाता रहा। वहीं, अन्य कई कारों में सवार युवक खिड़कियों और दरवाजों से बाहर लटकते हुए नजर आए। काफिला ग्राम पंचायत के एक गांव से दूसरे गांव तक गया। करीब 10 किलोमीटर तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल कई गाड़ियों पर हूटर लगे हुए थे। इस शक्ति प्रदर्शन का वीडियो बुधवार को शिशुपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया, जिस पर “भावी प्रधान” लिखा हुआ है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिशुपाल यादव के पिता वीरन यादव पहले भी प्रधानी का चुनाव लड़ चुके हैं। अब बेटा प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी बोले- जुलूस की कोई जानकारी नहीं है
इस मामले में दैनिक भास्कर ने रक्सा थाना प्रभारी से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी जुलूस की कोई जानकारी नहीं है। ——————- ये भी पढ़ें- संसद की सीढ़ियों पर फिसले थरूर, अखिलेश ने संभाला, VIDEO:मोबाइल पर बात करते जा रहे थे; हाथ पकड़कर गाड़ी तक छुड़वाया संसद में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर का संसद की सीढ़ियों से उतरते वक्त संतुलन बिगड़ गया। वे गिर पड़े, तभी पास खड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें संभाल लिया। इतना ही नहीं, अपने सहयोगी आशीष यादव से गाड़ी तक छोड़कर आने को कहा। वह हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी तक ले गए। बताया जा रहा कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय शशि थरूर फोन पर बातचीत करते हुए सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/3Q0kmlY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply