DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में कोटेदार महिला की हत्या में एक गिरफ्तार:9 साल पुरानी चुनावी रंजिश, 22 पर केस, अन्य आरोपी फरार

संभल में 9 साल पुरानी चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान की सास और राशन डीलर प्रेमवती की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 12 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। यह घटना संभल जिले की गुन्नौर तहसील के बबराला थाना क्षेत्र के पहलवाड़ा गांव की है। 30 जनवरी, शुक्रवार रात को प्रधानी की चुनावी रंजिश के कारण गांव में पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें ग्राम प्रधान मीरा देवी की 62 वर्षीय सास प्रेमवती (पत्नी राजेंद्र) को सीने में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी सुभाष के पक्ष से देवेश भी घायल हुआ था, उसके कान को गोली छूकर निकल गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रधान पद के प्रत्याशी सुभाष पुत्र रामबाबू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मृतक प्रेमवती के बेटे पवन की पत्नी मीरा देवी पिछले दो बार से पहलवाड़ा गांव की प्रधान हैं। पुलिस ने पवन की शिकायत पर नीतीश कुमार, सुभाष पुत्र रामबाबू, मनीष, वीरेश पुत्र राजवीर सिंह, रामबाबू पुत्र मुकुट सिंह, वीरपाल, बलराम पुत्र आसाराम, लाखी पुत्र बलराम, गिरीश पुत्र जुगेंद्र, राजवीर सत्यपाल पुत्र मलखान, नीरज पुत्र वीरपाल सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने पुष्टि की कि सुभाष पुत्र रामबाबू को कोटेदार महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 103(1), 109(1), 352 और 125(b) के तहत की गई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। राशन डीलर पक्ष समाजवादी पार्टी और आरोपी पक्ष भाजपा खेमे का बताया जा रहा है। गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रधान पक्ष की तरफ से घायल लोगों का पहुंचकर हाल-चाल जाना था। उन्होंने कहा था कि सत्ताधारी नेता लाठी डंडों और सरकार के बल पर अपने प्रधान बनाना चाहते हैं। वहीं बीजेपी की ओर से इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।


https://ift.tt/VsUau4Q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *