DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में दो बाइकों की टक्कर, चार घायल:शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे जीजा साले, एक हायर सेंटर रेफर

फर्रुखाबाद जनपद में गांव पापियापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। घायलों में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमकरोरी निवासी 30 वर्षीय टीटू और 35 वर्षीय राजू शामिल हैं। टीटू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं और हाल ही में घर लौटे थे। बुधवार को कोर्ट में तारीख के बाद वह बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में उन्हें राजू मिले, जो अपने साले के बेटे के अंतिम संस्कार से पांचाल घाट से लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक से गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर कन्नौज जनपद के भज्जन पूर्वा निवासी 25 वर्षीय जयवीर और हरदोई जनपद के गांव गदनपुर निवासी 17 वर्षीय सुधीर सवार थे। सुधीर ने बताया कि जयवीर उनके जीजा हैं। सुधीर की बहन किरन की शादी 8 फरवरी को है और वे मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। दोनों बाइकें गांव पापियापुर के पास आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चारों युवक घायल हो गए। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि टीटू को पैर में गंभीर चोट आई है और वह टूट गया है, जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


https://ift.tt/y1BWai5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *