DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में हाईवे पर बस रुकवाकर मारी गोली, VIDEO:साइड न देने पर भड़का बुलेट सवार, फिल्मी स्टाइल में फायर झोंका

बस्ती में बुधवार को नेशनल हाईवे पर एक बस ने बुलेट सवार को साइड नहीं दी तो युवक भड़क गया। उसने बस यात्रियों से पहले तो बहस की। उसके बाद अचानक कमर से तमंचा निकाला और फायर झोंक दिया। हालांकि निशाना चूकने से गोली से बस के शीशे पर लगी। फायर झोंकने के बाद बस में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ना चाहिए लेकिन वो अपने साथी के साथ बुलेट को फुल स्पीड में दौड़ाकर फरार हो गया। फायरिंग का वीडियो बस के यात्रियों ने बना लिया, जिसमें युवक खुलेआम फायर झोंकता नजर आ रहा है। पूरा मामला अयोध्या हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के घघौव इलाके का है। पहले दो विजुअल देखिए अब पूरा मामला समझिए लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड निवासी परशुराम उपाध्याय की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर बस करके दाह संस्कार के लिए अयोध्या जा रहे थे। बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे बस छावनी विक्रमजोत के बीच पहुंची। तभी निर्माणाधीन रिंग रोड के पास एक बुलेट सावर दो युवकों ने ओवरटेक करना चाहा लेकिन ट्रैफिक होने के चलते बस चालक ने पास नहीं दिया। चालक बोला- बस रुकवाकर गोली मारना चाहता था युवक बस चालक आनंद ने बताया – इसी बात पर बुलेट सवार युवक भड़क गया। उसने बस के गेट के पास बुलेट लगाकर उसे रुकवाना चाहा लेकिन गेट के पास खड़े यात्री ने बस रोकने से इंकार कर दिया। इस दौरान युवक बस के साथ पैदल चलत रहा और बहस करता रहा। देखते ही देखते उसने जेब में मोबाइल रखा और अचानक 12 बोर का तमंचा निकाला और फिल्मी स्टाइल में धमकी देते हुए गोली चला दी। पूरी वारदात 5 सेकेंड में हुई है। चालक का कहना है कि युवक ने भागते हुए भी फायरिेंग की है। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली बस के दरवाजे पर लगे शीशे पर लगी। इसके बाद बस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बस रुकवाकर लोगों ने उसे पकड़ना चाहा। लेकिन वो अपने दोस्त के साथ फुल स्पीड में बुलुट दौड़ाकर मौके से फरार हो गया। हाईवे पर फायरिंग की सूचना पर छावनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बस सवार यात्रियों से पूछताछ की और जांच पड़ताल शुरू की। वारदात का वीडियो यात्रियों ने पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने बुलेट सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया- चलती बस पर एक युवक ने फायरिंग की है। गोली बस के गेट पर लगी है। उसका वीडियो बस सवार यात्रियों ने दिया है। एक युवक गोली चलाता नजर आ रहा है। उसके साथ दूसरा युवक बुलेट लेकर चल रहा था। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। ————–
ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…


https://ift.tt/exhYTlK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *