DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीएड परीक्षा में 64 नकलची पकड़े गए:गाजीपुर में अंतिम दिन 9 परीक्षार्थी रस्टीकेट, 2120 छात्र रहें उपस्थित

गाजीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हो गईं। 27 जनवरी से 4 फरवरी तक चली इन परीक्षाओं के दौरान कुल 64 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। अंतिम दिन भी 9 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल रस्टीकेट कर दिया गया। अंतिम दिन, बुधवार को कुल 2182 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2120 उपस्थित रहे, जबकि 62 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। गाजीपुर स्थित इस केंद्र पर कुल 23 बीएड महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाओं की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय पुलिस बल, प्रांतीय सुरक्षा दल और आंतरिक उड़ाका दल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से लगातार समन्वय स्थापित किया गया था। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पर्स या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी। नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों पर विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। आंतरिक उड़ाका दल में प्रोफेसर डॉ. सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. गोपाल सिंह यादव और डॉ. अर्मिता सिंह शामिल थे।


https://ift.tt/1JXQZ9P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *