DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में पेड़ से दुप्पटे के सहारे लटका युवक:हाइड्रोलिक मशीन से उतारा गया शव, 5 घंटे की मशक्कत के बाद मिली सफलता

लखनऊ के चारबाग इलाके में एक युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। चारबाग रेलवे स्टेशन के पीछे युवक को लटकता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोकल पुलिस पहुंचकर उतारने में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नाका पुलिस को सूचना मिली एक अज्ञात युवक स्टेशन के पीछे की तरफ पेड़ से लटक गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा युवक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद टीम ने उतारने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की पहचान नहीं हुई इसके बाद फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने करीब 5 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। इसके लिए टीम को हाइड्रोलिक मशीन लगानी पड़ी। जिसकी मदद से शव उतारा गया। युवक कैसे पेड़ के ऊपर पहुंचा इसकी जानकारी की जा रही है। वहीं तस्वीर की मदद से पुलिस पहचान में जुटी हुई है।


https://ift.tt/B61vFJN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *