DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत:शराब पीने के पैसे न देने पर पीटा था, दो आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

बदायूं में ईंट-भट्ठे की मजदूरी के विवाद में हुए हमले में घायल वासुदेव की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं। यह घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्योति गांव की है। मृतक वासुदेव का भांजा सर्वेश ईंट-भट्ठे पर लेबर ठेकेदारी का काम करता है। आरोप है कि गांव के राजेंद्र, राजीव कुमार, ओमपाल, विजय, अशोक और अमन लंबे समय से सर्वेश पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे। 25 जनवरी की शाम वासुदेव और उनके भांजे सर्वेश गांव में आयोजित भंडारे से दावत खाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने कथित तौर पर शराब पीने के लिए रुपये मांगे और मना करने पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड तथा फरसे से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को हमलावरों से बचाया। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए म्याऊं सीएचसी पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वासुदेव की हालत में सुधार न होने पर परिवार उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां 2 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, सर्वेश का इलाज अभी भी जारी है। वासुदेव की मौत के बाद उनके भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/8b4r3Ja

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *