DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर देहात के संकट मोचन धाम में 36वां वार्षिकोत्सव:कन्याओं का पूजन कर भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के डीघ गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में 36वां वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। मंगलवार को रामचरित मानस के अखंड पाठ से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान का बुधवार को विधिवत समापन किया गया। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद वितरण की शुरुआत हुई। इसके बाद क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मार्ग से गुजर रहे यात्री वाहनों के लोग भी रुककर संकट मोचन हनुमान के दर्शन करते दिखे और भंडारे का प्रसाद पाया। अखंड रामायण पाठ के विश्राम के बाद पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और “जय बजरंगबली” के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन पिछले 35 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। पंडित राजकुमार द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कराया, जिसके बाद भगवान हनुमान की महाआरती संपन्न हुई। इस दौरान प्रसाद वितरण व व्यवस्था में हरिओम मिश्र, राजेश शुक्ल, शत्रुमर्दन मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्र, अश्वनी शुक्ल, रूपकिशोर तिवारी, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, विश्वनाथ तिवारी, कृपाशंकर मिश्र, गोविंद मिश्र, गणेश मिश्र, ठाकुर देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अंकित शुक्ल, सोनू तिवारी, अभिषेक मिश्र, नितिन शुक्ल, विशाल यादव, बउअन यादव, देवप्रकाश मिश्र, विवेक द्विवेदी, सजीवन लाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया।


https://ift.tt/regiUOM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *