DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एसपी संकल्प शर्मा ने किया बदलाव:कई चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कुछ पुलिस लाइन भेजे गए

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने जनहित में कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है। उन्होंने इस संबंध में स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। चौकी प्रभारी मढ़ियाघाट थाना मैगलगंज उपनिरीक्षक झारिया सिंह और चौकी प्रभारी कस्बा मोहम्मदी थाना मोहम्मदी उपनिरीक्षक मुईन अहमद खां को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को कस्बा मोहम्मदी थाना मोहम्मदी का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार दूबे को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मढ़ियाघाट थाना मैगलगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, चौकी प्रभारी सकंटा देवी थाना कोतवाली सदर उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी नकहा थाना खीरी भेजा गया है। चौकी प्रभारी नकहा थाना खीरी उपनिरीक्षक गौरव कुमार को सकंटा देवी थाना कोतवाली सदर का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी पत्रांक सीए-ए-19/2026 दिनांक 23 फरवरी 2026 के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


https://ift.tt/8y7gnfF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *