कासगंज की पुलिस को यूपी-112 लखनऊ मुख्यालय से चार नई पल्सर मोटरसाइकिलें और एक बोलेरो वाहन प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इन वाहनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कासगंज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए वाहनों से कासगंज जिले में यूपी डायल 112 की पुलिसिंग और मजबूत होगी। जिले में डायल 112 के लिए बाइक और चार पहिया वाहनों की कमी थी, जिसे लखनऊ मुख्यालय ने पूरा कर दिया है। ये वाहन बुधवार को जिले को प्राप्त हुए। डायल 112 पुलिस को मिली चारों मोटरसाइकिलें जीपीएस सिस्टम और एमडीटी (मोबाइल डेटा टर्मिनल) से सुसज्जित हैं। इन नए वाहनों का मुख्य उद्देश्य जनपद कासगंज में पुलिस गश्त को अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे अपराध और अपराधियों पर बेहतर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाहनों का पूजन करने के बाद उन्हें हरी झंडी दिखाकर पुलिस कर्मियों के निर्धारित पॉइंटों पर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस वाहनों पर नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि सूचना मिलते ही निर्धारित समय पर पीड़ित तक पहुंचकर उसकी मदद की जाए।
https://ift.tt/UZxja0Y
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply