DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:700 लोगों की हुई जांच, कैंसर स्क्रीनिंग के लिए किया गया प्रोत्साहित

अंबेडकरनगर में विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में लगभग सात सौ लोगों की जांच की गई और उन्हें कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। जिला समन्वयक डॉ. सर्वेश ने बताया कि इन शिविरों में आने वाले पुरुषों और महिलाओं को कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में 333 पुरुषों और 360 महिलाओं की कैंसर जांच की गई। जांच के साथ ही उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। डॉ. सर्वेश ने कहा कि कैंसर एक लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसकी पहचान सही समय पर हो जाए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में बदलती जीवनशैली और खान-पान में लापरवाही कैंसर का मुख्य कारण बन रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि शरीर में कोई असामान्य गांठ, लंबे समय से खांसी या ऐसा घाव जो ठीक न हो रहा हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें। डॉ. सर्वेश ने तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान को कैंसर का सबसे बड़ा कारक बताया। शिविर में ताजी सब्जियों और फलों के सेवन तथा जंक फूड से बचने की सलाह दी गई। इसके साथ ही, 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं और पुरुषों को नियमित अंतराल पर कैंसर की स्क्रीनिंग कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


https://ift.tt/Urg3HMA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *