ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का फेस-3 थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार को गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 किलो हाई क्वालिटी गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी जा रही है। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सुपौल निवासी 24 वर्षीय सरवन चौधरी, बुलंदशहर के बीवी नगर निवासी 26 वर्षीय लव कुमार, बिहार के सीतामढ़ी निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार और 20 वर्षीय राज नारायण कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। सभी आरोपी कम उम्र के हैं, लेकिन इसके बावजूद इनका आपराधिक इतिहास पहले से मौजूद है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि इनमें से कई आरोपी पहले भी नशा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने गोपनीय जानकारी जुटाई और बुधवार को जाल बिछाकर चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एनसीआर के शहर थे निशाने पर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर पहले दिल्ली पहुंचाते थे। इसके बाद दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के अन्य शहरों में इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गांजे की आपूर्ति मुख्य रूप से कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों, पीजी में रहने वालों और मजदूर वर्ग के लोगों को करते थे। कम दाम में नशा उपलब्ध कराने का लालच देकर वे युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे। खरीदारों का डेटा जुटा रही पुलिस
पुलिस अब उन लोगों की जानकारी जुटा रही है, जो इन आरोपियों से गांजा खरीदते थे। इसके लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और एनसीआर में नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहा था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
https://ift.tt/kRBGHNq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply