बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसी गांव के इकबाल हुसैन (35) पर बच्ची को गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जब उसने विरोध किया तो हंसिए के मूठ से उसके चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।एएसपी विशाल पांडेय ने देर रात करीब 11 बजे घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीओ नगर द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने रात में ही वांछित अभियुक्त इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल को गौरा से तुलसीपुर जाने वाली सड़क पर स्थित भुसैलवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वैन से छलांग लगाई गिरफ्तार कर थाने ले जाते समय आरोपी इकबाल हुसैन ने पुलिस वैन से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे तत्काल संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद आरोपी को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और सभी साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/cfKt136
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply