DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘ग्रेजुएशन पास को मिल रहे डिलीवरी बॉय के ऑफर’:मेगा जॉब फेयर से निराश होकर लौटें अभ्यर्थी, कहा- समय से पहले बंद किया काउंटर

मैंने ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई में खूब पैसा भी खर्च हुआ हैं पर जॉब ऑफर यहां डिलीवरी बॉय के मिल रहे। 8 से 9 हजार प्रतिमाह की सैलरी में क्या होगा? 3 हजार तक के कपड़े ही हो जाते है। महीने में 8 से 9 हजार किराए-भाड़े में खर्च हो जाते हैं। तो इस सैलरी में कैसे काम चलेगा? ये कहना हैं दीपांशु गुप्ता का। बुधवार को KKC के मेगा जॉब फेयर में पहुंचे ऐसे कई अभ्यर्थियों ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपनी आप बीती सुनाई। पढ़िए ते रिपोर्ट.. साल 2023 में KKC से ही ग्रेजुएशन करने वाले दीपांशु गुप्ता कहते हैं कि फिलहाल गवर्नमेंट सर्विस की तैयारी कर रहे हैं पर जब मेगा जॉब फेयर लगने की खबर मिली तो यहां आकर शामिल हुए। बड़ी संख्या में कंपनियां यहां आई हैं इसकी सूचना मिली। पर यहां आने के बाद पता चला कि ज्यादातर नौकरियां डिलीवरी बॉय और पोर्टर के प्रोफाइल से जुड़ी हैं। माता-पिता ने इतना पैसा पढ़ाई में खर्च किया, क्या इस ऐसी जॉब के लिए ही ग्रेजुएशन पास किया है। मैं ऑफिस वर्क की जॉब के लिए आया था पर यहां ऐसी कोई प्रोफाइल नहीं मिली अब लौट रहा हूं। यहां आकर समय बर्बाद किया सर्वेश प्रताप सिंह कहते हैं कि यहां के जॉब फेयर में आने पर ये उम्मीद थी कि अच्छी प्रोफाइल की जॉब मिल जाएगी पर यहां सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय की नौकरी मिल रही है। इतनी दूर से चलकर यहां आए हैं। समय बही बर्बाद किया। क्या इसी दिन के लिए डिग्री और डिप्लोमा किया था?
आधे घंटे लाइन में रही पर नहीं हुई सुनवाई यशि कहती हैं कि करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करती रही पर मेरा इंटरव्यू नहीं हुआ। मेरा यही कहना है कि जब 4:00 बजे तक का समय लिखा था तो उस समय तक रजिस्ट्रेशन होना चाहिए था। 3:00 बजे ही सब काउंटर हट गए, रजिस्ट्रेशन होना बंद हो गया था।
दरसअल, लखनऊ के KKC कैंपस में बुधवार को ‘ITC सुनहरा कल’ के नाम पर ‘मेगा जॉब फेयर’ लगाया गया। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेले में शामिल होने पहुंचे थे। मेयर सुषमा खर्कवाल ने मेगा जॉब फेयर का आगाज।
दावा 400 से ज्यादा का हुआ सेलेक्शन जिला सेवा योजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि 40 कंपनी हायरिंग के लिए पहुंची थी। 2 हजार पदों पर भर्ती होनी थी। इनमें से करीब 400 अभ्यर्थियों को जॉब के लिए सेलेक्ट किया गया। 65 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर जारी कर दिया गया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने रोजगार मेले का आगाज किया। ललित कला एकेडेमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा भी इसमें शामिल हुए।


https://ift.tt/bqRo9Ep

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *