DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

IIT कानपुर में 25 वें ई-समिट का हुआ आयोजन:तीन दिनों तक चलेगा इनोवेशन, स्टार्टअप्स और युवा उद्यमिता का लगा महाकुंभ

आईआईटी कानपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ई-समिट’25 नवाचार, नेतृत्व और युवा ऊर्जा का बड़ा मंच बनकर उभरा। “Aegis of Ascendence” थीम पर आधारित इस समिट में देशभर से उद्योग विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, कंटेंट क्रिएटर, वेंचर कैपिटलिस्ट और उभरते उद्यमी शामिल हुए। समिट का उद्देश्य चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने, विकास करने और साहस के साथ नए अवसर गढ़ने की सोच को प्रोत्साहित करना रहा।
समिट के पहले दिन मुख्य सभागार में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। पीएफआरडीए की डिप्टी जनरल मैनेजर सुश्री पूजा उपाध्याय मुख्य अतिथि रहीं। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने संस्थान की नवाचार और प्रभाव-आधारित उद्यमिता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। एंटरप्रेन्योरशिप सेल के फैकल्टी एडवाइजर प्रो. अंकुश शर्मा ने छात्र-नेतृत्व वाली पहलों की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि एसआईआईसी के प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रो. दीपू फिलिप ने इन्क्यूबेशन और उद्योग सहयोग के महत्व को बताया। कार्यक्रम के दौरान पीएफआरडीए हैकाथॉन की भी घोषणा की गई।
दूसरे दिन स्टार्टअप एक्सपो का आयोजन हुआ, जहां विभिन्न स्टार्टअप्स ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए और छात्रों व पेशेवरों से संवाद किया। डीप टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर इंडस्ट्री पैनल में QWR के मैनेजर सर्वेश गुजराती ने एआई की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की। FRND के सह-संस्थापक हर्षवर्धन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म में भरोसे की भूमिका को रेखांकित किया। युवा उद्यमी प्रफुल्ल बिल्लोरे (MBA चायवाला) ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी साझा की। क्रिएटर्स कॉन्क्लेव में दीपक वाधवा, विभु वर्षनेय और यश प्रताप सिंह ने कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल प्रभाव और पर्सनल ब्रांडिंग पर विचार रखे। NPTEL और स्वयं प्रभा के सत्रों में सुलभ शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया गया। अपस्टार्ट फिनाले में देश-विदेश के वेंचर कैपिटलिस्ट और एंजेल इन्वेस्टर्स के पैनल ने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन किया। समिट के अंतिम दिन “ब्लूप्रिंट्स ऑफ असेंडेंस” पैनल में Paytm, पोर्टिया मेडिकल, क्रॉम्पटन ग्रीव्स और मिंत्रा से जुड़े विशेषज्ञों ने बड़े स्तर पर चुनौतियों से निपटने के अनुभव साझा किए। सुश्री श्रद्धा खापरा का सत्र छात्रों के बीच खासा लोकप्रिय रहा। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा आयोजित कार्यशालाओं ने प्रतिभागियों को उद्योग आधारित व्यावहारिक सीख दी।
ओपन एयर थिएटर में आयोजित भव्य समापन समारोह में EzSnippet के नीरज वालिया ने युवाओं को बड़े सपने देखने और दृढ़ता से आगे बढ़ने का संदेश दिया।


https://ift.tt/r3hOz1v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *