DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

7 शहर बनेंगे रोजगार-स्टार्टअप हब- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद:कहा- सिटी इकोनॉमिक रीजन के तहत होगा विकास

कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य को नई दिशा देने वाला बताया। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 डिजिटल टेक्नोलॉजी, आधुनिक कृषि, उद्योग और रोजगार सृजन को समर्पित है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को प्रोत्साहित किया गया है, जबकि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय पर शून्य आयकर का प्रावधान किया गया है। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित करने का प्रावधान उन्होंने कहा कि बजट में दुर्लभ बीमारियों के इलाज पर टैक्स राहत, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन और तीर्थ नगरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा सात उच्च गति रेल कॉरिडोर के विकास और देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित करने का भी प्रावधान किया गया है। मंत्री ने बताया कि तिलहनों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूर्यमुखी उत्पादकों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। साथ ही प्रत्येक जिले में कन्या छात्रावास की स्थापना और 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास की योजना भी बजट में शामिल है। 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से किसानों को सटीक मौसम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश सहित देशभर के किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही देश के 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी जैसे शहरों को सिटी इकोनॉमिक रीजन के तहत विकसित कर रोजगार और स्टार्टअप हब के रूप में उभारा जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने किसानों की फसल खरीद में अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और प्रभारी मंत्री के समक्ष जिले की जनसमस्याओं को बिंदुवार रखा। इस पर मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सतीश शुक्ला, विकास मिश्रा, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष सोनेलाल निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/CTwYPdk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *