DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलरामपुर में मतदाता पुनरीक्षण कैंप लगा:8 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों को जोड़ने पर फोकस, फॉर्म-6 भरने को जागरूक किया

जनपद बलरामपुर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक कैंप लगाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करना है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा बलरामपुर की मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए यह विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने भी इस कैंप का निरीक्षण किया। डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के सुपरवाइजर अनिल कुमार लेखपाल और प्रशांत वर्मा सुपरवाइजर लेखपाल, साथ ही सुपरवाइजर राहुल कुमार वर्मा ने एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर नए वोटर कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म 6 और मतदाता सूची में नाम गलत होने पर सुधार करवाने के लिए फॉर्म 8 भरने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) रवीन्द्र कुमार गुप्ता, अजय कसेरा, अब्दुल वहीद, अनीता श्रीवास्तव, रंजू गुप्ता, पूनम सिंह, प्रशंसा शुक्ला, नूरजहां और गौरी शंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।


https://ift.tt/2KEBY30

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *