DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में 11 लाख के गांजा के साथ चार गिरफ्तार:ओडिसा से नोएडा लाते थे गांजा, पीजी , कॉलेज और मजदूर थे टारगेट

ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का फेस तीन थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार को गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से हाइ क्वासलिटी का करीब 30 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी जा रही है। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सुपौल निवासी 24 साल के सरवन चौधरी, बुलंदशहर के बीवी नगर निवासी 26 साल का लव कुमार, बिहार के सीतामढ़ी निवासी 22 साल नीतीश कुमार और 20 साल राज नारायण कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। सभी आरोपी कम उम्र के हैं, इसके बावजूद इनका आपराधिक इतिहास लंबा है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया है कि इनमें से कई आरोपी पहले भी नशा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस को काफी समय से ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने गोपनीय जानकारी जुटाई और बुधवार को जाल बिछाकर चारों तस्करों को पकड़ा। एनसीआर के शहर है टारगेट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर पहले दिल्ली पहुंचाते थे। इसके बाद दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के अन्य शहरों में इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गांजे की आपूर्ति मुख्य रूप से कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट, पीजी और मजदूर वर्ग के लोगों को करते थे। कम दाम में नशा उपलब्ध कराने का लालच देकर वे युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे। खरीदारों का डेटा जुटा रही पुलिस
पुलिस अब उन लोगों की जानकारी जुटा रही है, जो इन आरोपियों से गांजा खरीदते थे। इसके लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और एनसीआर में नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहा था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है


https://ift.tt/kRBGHNq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *