DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जैतपुर में ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:सड़क किनारे चल रहे बुर्जुग को तेज रफ्तार ऑटो ने कुचला

आगरा में जैतपुर के नहटौली गाँव में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रामप्रकाश के रूप में हुई है। वह अपने घर से निकलकर सड़क किनारे जा रहे थे, तभी एक ऑटो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल रामप्रकाश को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया। वहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।


https://ift.tt/BijN02G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *