DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा के खिरिया नगर शाह में वाटरशेड महोत्सव आयोजित:किसानों को जल-मृदा संरक्षण के प्रति किया जागरूक

एटा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- 2.0 के तहत विकासखंड जैथरा की जलागम समिति खिरिया नगर शाह में वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को जल संरक्षण और मृदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। महोत्सव के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी ने स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली। जल के महत्व पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला लाभार्थियों ने कलश यात्रा भी आयोजित की। पहले देखिए 3 तस्वीरें… भूमि संरक्षण विभाग ने उत्कृष्ट किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जल शपथ ग्रहण, वृक्षारोपण, श्रमदान, भूमि पूजन और लोकार्पण जैसे कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महोत्सव में जलागम समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक/भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, अवर अभियंता सुनील कुमार और एफपीओ खिरिया नगर शाह की अध्यक्ष श्रीमती सुमन मौजूद रहीं। महिला स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य भी उपस्थित थे। जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने बताया कि कृषि से संबंधित सभी विभागों के समन्वय से गांव में जल संचय और भूमि सुरक्षा संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई। किसानों के साथ एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मत्स्य विभाग द्वारा आवंटित एक तालाब का लोकार्पण भी किया गया।


https://ift.tt/O5ukdzJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *