DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रेल फाटक खुलवाने के लिए गेटमैन पर पिस्टल तानी, VIDEO:खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया, मैनपुरी में हार्न बजाती रही ट्रेन

मैनपुरी में रेलवे फाटक न खोलने पर 2 कार पर सवार 7 युवकों ने गेटमैन पर पिस्टल तान दी। जान से मारने की धमकी दी। थप्पड़ और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। गालियां दीं। गेटमैन को उठाकर मारते हुए कार तक ले जाने लगे। पूरी वारदात रेलवे फाटक पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहे थे। गेटमैन गिड़गिड़ाता रहा, कहता रहा कि गाड़ी आने वाली है… फाटक कैसे खोल दूं… हादसा हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा… पर हमलावरों ने एक न सुनी। इस दौरान गेटमैन के दो साथी भी बीच-बचाव करते नजर आए। करीब 20 मिनट तक हमलावरों ने बवाल किया। इस कारण कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही और लगातार हॉर्न बजाती रही। मामले में 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला 2 फरवरी की रात का है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। वारदात थाना दन्नाहार के टिंडोली रेलवे स्टेशन से महज 2 किमी दूर की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में देखिए युवकों की दबंगई, 3 तस्वीरें…
जानिए VIDEO में क्या दिखा…
पूरी घटना रेलवे क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि रेलवे फाटक बंद है। इसी दौरान फाटक के दूसरे छोर से टाटा सूमो और एक अन्य कार से करीब 7 लोग उतरते हैं। ग्रे रंग का ब्लेजर पहने और ब्लू कलर का ब्लेजर पहने दो युवक कमर से पिस्टल निकालकर फाटक के केबिन की ओर बढ़ते हैं। फाटक के पास खड़े गेटमैन पर पिस्टल सटा देते हैं और गाली देने लगते हैं। तुरंत फाटक खोलने के लिए कहते हैं। मना करने पर युवक गेटमैन को चेहरे पर मुक्का मारते हैं। फिर उसे उठाकर कार की तरफ ले जाने लगते हैं। क्रॉसिंग के पास पहुंचकर उसे लात-घूसों से बुरी तरह पीटते हैं। गेटमैन के दो साथी बीच-बचाव करते दिखाई देते हैं। सभी युवक कमर में पिस्टल लगाए हुए नजर आते हैं। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… घटना 2 फरवरी 2026 की रात करीब 1:25 बजे की बताई जा रही है। टिण्डौली रेलवे क्रॉसिंग, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर और पास के टिण्डौली रेलवे स्टेशन से मात्र 1–2 किलोमीटर की दूरी पर है, उस वक्त कालिंदी एक्सप्रेस के गुजरने के कारण फाटक बंद था। इसी दौरान एक टाटा सूमो और एक अन्य कार फाटक के पास आकर रुकी। कार से उतरे 5–6 लोग, जिनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए सीधे गेटमैन के केबिन में घुसकर फाटक खोलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। गेटमैन अवध किशोर ने जब नियमों का हवाला देते हुए ट्रेन गुजरने से पहले फाटक खोलने से इनकार किया, तो कथित पुलिसकर्मी बेकाबू हो गए। गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने सीधे पिस्टल तान दी, जबकि बाकी लोग कमर में हथियार लगाए खड़े रहे। ट्रैक पेट्रोलिंग मैन ने बयां किया खौफ
घटना के वक्त नाइट पेट्रोलिंग पर मौजूद ट्रैक पेट्रोलिंग मैन नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया- हम लोग नाइट पेट्रोलिंग पर थे। कालिंदी एक्सप्रेस को लेकर फाटक बंद किया गया था। तभी 5–6 लोग कार से उतरकर केबिन में घुस आए। गेटमैन से गाली-गलौज करने लगे और फाटक खोलने को कहा। मना करने पर मारपीट की और पिस्टल तान दी।” नारायण सिंह के मुताबिक, सभी लोग हथियारों से लैस थे और उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं। 15 मिनट तक रुकी ट्रेन, हॉर्न से गूंजता रहा इलाका
इस दबंगई के चलते रेलवे सिग्नल नहीं मिल पाया। कालिंदी एक्सप्रेस करीब 10 से 15 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी रही, और लगातार हॉर्न बजाती रही। रात के सन्नाटे में हॉर्न की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि अगर जरा सी भी चूक होती, तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था। पुलिस का बयान: मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया- मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियारबंद लोग वास्तव में पुलिसकर्मी थे या पुलिस के नाम पर रौब दिखाने वाले कोई और। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… गाजियाबाद-मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं:उम्र 12-14-16 साल; सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़िए…


https://ift.tt/eX6xYzE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *