इटावा में बीएलओ के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा डीएम और एसपी से मिले। उन्होंने कहा कि बीएलओ को धमकाया और मारापीटा जा रहा है। अगर यह दोबारा हुआ और कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। डीएम-एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इटावा में बीएलओ ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर मुस्लिमों के वोट काटने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में शिवपाल ने जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलने आए थे। उन्होंने अफसरों से कहा कि भाजपा से जुड़े लोग बीएलओ को लगातार धमका रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस तरह की हरकतें लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश हैं और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फॉर्म 7 के जरिए वोट कटवाने का दावा शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि फॉर्म 7 का गलत इस्तेमाल कर सही और पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खास तौर पर अल्पसंख्यक समाज और पीडीए समाज को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव में लाभ उठाया जा सके। उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
धरने की चेतावनी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह धरने पर बैठने का मन बनाकर आए थे, लेकिन प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर आगे भी बीएलओ, बीएलए या किसी को धमकाया गया और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वह वहीं धरना देंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिन लोगों के पास गिनती के दस वोट भी नहीं हैं, वही इस तरह की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए जिले के छोटे चुनाव का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उसका नतीजा क्या रहा? इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता शिवपाल सिंह यादव के साथ मौजूद रहे। इनमें सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव पिंटू, सत्यभान यादव, डॉ अरविंद यादव, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, राजेश यादव टिल्लू सहित अन्य नेता शामिल रहे।
वहीं, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया है कि सपा नेता आज अपनी शिकायत को लेकर आए थे जिनकी शिकायत सुन ली गई है। उनको आश्वासन दिया गया है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करवा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए बीएलओ के साथ मारपीट का पूरा मामला… बीएलओ अश्वनी कुमार ने बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा मड़ैया अहिरान निवासी हैं और वर्तमान में चौबिया रम्पुरा स्थित प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी एसआईआर बूथ संख्या 323 मूंज में बीएलओ के रूप में लगी हुई है। चौबिया थाने में तहरीर दी है। अश्वनी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस घर-घर बांटकर मंगलवार दोपहर 3 बजे वापस लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आई एक कार में सवार व्यक्ति ने उनकी बाइक रुकवा ली। कार सवार व्यक्ति ने, जो खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष ध्रुव कटेरिया बता रहा था। उसके साथ और लोग थे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि फार्म-7 पर हस्ताक्षर का दो। मैंने कहा कि बिना जांच के नहीं करूंगा। इस पर उन्होंने कहा कि ये मुस्लिम वोटर का नाम है। ये नाम कटने ही है। नहीं तो तुम नहीं जानते मुझे। नौकरी खा जाऊंगा। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीएलओ के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी हाथापाई की और बाइक के बैग में रखे निर्वाचन आयोग के नोटिस, वोटर लिस्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज जबरन छीन लिए। मारपीट में अश्वनी घायल हो गए। जब उन्होंने अधिकारियों को सूचना देने के लिए मोबाइल फोन निकाला तो आरोपियों ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी लोग मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/iKMz90S
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply