मिर्जापुर में जिम की आड़ में चल रहे धर्मांतरण, धन उगाही और यौन शोषण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को देहात कोतवाली पुलिस ने मौलवी खलीलुल रहमान को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हिंदू लड़कियों का दूसरे धर्म में निकाह कराने और जादू-टोना व ताबीज के जरिए लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रभावित करने का आरोप है। पुलिस ने मौलवी खलीलुल रहमान को कटरा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसका संबंध जिम ट्रेनर, जिम संचालक और धर्मांतरण कराने वाले गिरोह से लंबे समय से था। वह इस नेटवर्क के जरिए लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। लोगों को ताबीज के सहारे प्रभाव में लेता था अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी ने मदरसा न्यू सोफिया से कक्षा 5 तक की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद उसने इस्लामिया अरबिया इलियट घाट, शहर कोतवाली क्षेत्र से आगे की पढ़ाई की। वह चील्ह थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने के साथ-साथ घर-घर जाकर बच्चों को तालीम देता था। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान वह जादू-टोना और ताबीज का सहारा लेकर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था। दूसरे धर्म के लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाता था। 2023 में वाराणसी के लोहता थाने में एक हिंदू युवती का दूसरे धर्म में निकाह कराने के मामले में मुकदमा भी दर्ज है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में धर्मांतरण से जुड़े नेटवर्क, धन के लेन-देन और अन्य सहयोगियों की भूमिका को लेकर अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। एसपी नक्सल ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/IJM391c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply