DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में AI पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित:शिक्षकों और अधिकारियों ने सीखी बारीकियां, एआई चैटबॉट प्रदर्शित किया

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक दिवसीय ‘हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग’ सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र कुलपति के निर्देशन में विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में हुआ। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति की प्रेरणा से लखनऊ में आयोजित ‘एआई मंथन 2026’ की सीख को विश्वविद्यालय स्तर पर लागू करना था। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया गया। इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए एआई के भविष्य की शिक्षा व्यवस्था में महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ. दिलीप यादव और डॉ. सुनील यादव ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों की समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए विकसित किए जा रहे ‘एआई चैटबॉट’ का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। यह चैटबॉट इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष और कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयार हो रहा है। इस चैटबॉट से भविष्य में छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। कार्यशाला का संचालन डॉ. दिव्येंदु मिश्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विक्रांत भटेजा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, वित्त अधिकारी आत्मधर प्रकाश द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अनुराग सिंह और डॉ. ज्ञानेंद्र पाल सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और शिक्षक उपस्थित रहे।


https://ift.tt/nvp4y3N

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *