ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक बच्चे ऑस्टिन एपलबी ने समंदर में करीब 4 घंटे तैरकर अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई। वह परिवार के साथ समुद्र में गया था। अचानक लहरें तेज हो गईं। बोट पलटने से सभी बहते हुए समुद्र में 14 किमी दूर निकल गए थे। द गॉर्जियन के मुताबिक, जोआन एपलबे अपने बच्चों ऑस्टिन, ब्यू और ग्रेस के साथ पर्थ से करीब 200 किलोमीटर दूर क्विंडलप में छुट्टियां मना रही थीं। शुक्रवार दोपहर वे समुद्र के किनारे पैडलबोर्ड के साथ पानी में खेल रहे थे। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बच्चे थोड़ा दूर चले गए और तभी तेज हवा चलने लगी। हवा के कारण उनके चप्पू गिर गए और वे सभी धीरे-धीरे समुद्र में बहने लगे। हालात बहुत जल्दी खराब हो गए। जोआन को लगा कि अब किसी को मदद लाने के लिए किनारे जाना होगा। उन्होंने अपने 13 साल के बेटे ऑस्टिन को चुना, क्योंकि उन्हें लगा वही सबसे मजबूत है। किनारे पर पहुंचने के ऑस्टिन ने 2 किमी दौड़ लगाई ऑस्टिन समुद्र में तैरकर मदद लाने निकल पड़ा। उस वक्त परिवार को लगा कि किनारा ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे ऑस्टिन आगे बढ़ता गया, मां और बाकी बच्चे और दूर समुद्र में बहते चले गए। कुछ ही देर में वे ऑस्टिन को देख भी नहीं पा रहे थे। अंधेरा हो गया और लहरें तेज होती चली गईं। मां और बच्चे लाइफ जैकेट पहने पैडलबोर्ड को पकड़कर किसी तरह खुद को संभाले हुए थे। जोआन को लगने लगा कि शायद ऑस्टिन समय पर नहीं पहुंच पाएगा। उधर ऑस्टिन लगातार तैरता रहा और करीब 4 किमी बाद किसी तरह किनारे पहुंचा। उसने बताया कि तैरते समय वह सिर्फ अपनी मां और भाई-बहन के बारे में सोच रहा था। किनारे पर पहुंचने के बाद वह 2 किमी दौड़कर फोन तक पहुंचा और शाम करीब 6 बजे इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया। फोन करने के बाद वह थकान से बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। उस समय उसे नहीं पता था कि उसकी मां और भाई-बहन जिंदा हैं या नहीं। समुद्र में मां और बच्चे अंधेरे, ठंड और ऊंची लहरों के बीच फंसे हुए थे। जोआन ने बताया कि उन्हें लगने लगा था कि ऑस्टिन शायद नहीं बचा और अब कोई मदद नहीं आने वाली है। रेस्क्यू से पहले बच्चे पानी में गिर गए थे काफी देर बाद बचाव दल ने परिवार को समुद्र में करीब 14 किलोमीटर दूर ढूंढ लिया। उस समय एक बड़ी लहर में बच्चे पानी में गिर गए थे। जोआन ने ग्रेस की चीख सुनी, लेकिन ब्यू की आवाज नहीं आ रही थी। बाद में बचावकर्मियों ने उसे भी ढूंढ लिया। जब ऑस्टिन को अस्पताल में बताया गया कि उसकी मां और भाई-बहन सुरक्षित मिल गए हैं, तो वहां मौजूद डॉक्टर और पुलिस खुशी से झूम उठे। ऑस्टिन ने कहा कि वह खुद को हीरो नहीं मानता और उसने बस वही किया जो करना जरूरी था। पुलिस ने कहा कि इस 13 साल के बच्चे की हिम्मत और हौसले की वजह से उसकी मां और भाई-बहनों की जान बच सकी। ऑस्टिन बैसाखियों के सहारे चल रहा है ऑस्टिन ने कहा कि लहरें बहुत बड़ी थीं। मैं बस सोचता रहा, ‘बस तैरते रहो, बस तैरते रहो।’ आखिरकार मैं किनारे पहुंचा और वहीं गिर पड़ा। किनारे पहुंचकर शाम करीब 6 बजे मैंने पुलिस और रेस्क्यू टीम को खबर की। मां और दो छोटे करीब 10 घंटे तक समुद्र में रहे। पुलिस इंस्पेक्टर जेम्स ब्रैडली ने कहा- 13 साल के लड़के की तारीफ की जानी चाहिए। उसके साहस ने उसकी मां और भाई-बहनों की जान बचाई। ऑस्टिन अब स्कूल लौट गया है, लेकिन उसके पैर बहुत दर्द में हैं और वह बैसाखियों के सहारे चल रहा है। ऑस्टिन ने बताया कि उसने चार साल की उम्र से तैरना सीखा था। उसने बच्चों के लिए होने वाली वॉटर सेफ्टी क्लास भी की थी। हालांकि इससे पहले उसे बिना रुके 350 मीटर तैरना भी काफी मुश्किल लगता था। 13 साल का बच्चा समुद्र में 1 किमी तक तैर सकता है ओपन वॉटर और ट्रायथलॉन से जुड़े ज्यादातर नियमों के मुताबिक एक 13 साल का औसत बच्चा समुद्र में करीब 0.3 से 1 किलोमीटर तक ही सुरक्षित रूप से तैर सकता है। यह अनुमान किसी एक रिसर्च पेपर पर नहीं, बल्कि सालों के आयोजनों, सुरक्षा नियमों और कोचों के अनुभव पर आधारित है। हालांकि अगर बच्चे को खास ट्रैनिंग दी जाए तो वो 2 से 5 किलोमीटर तक भी तैर सकता है। लेकिन ऐसे बच्चे औसत नहीं माने जाते, बल्कि उन्हें स्पेशल रूप से तैयार किया गया तैराक माना जाता है। कुछ खास मामलों में 13 साल के बच्चों ने समुद्र में 10 किलोमीटर या उससे भी ज्यादा दूरी तय की है, लेकिन ये दुर्लभ मामले माने जाते हैं।
https://ift.tt/YGgr9aw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply