DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला एवं बाल कल्याण यात्रा विकास भवन से रवाना:बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करना है उद्देश्य

देश को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने के उद्देश्य से आज महिला एवं बाल कल्याण विभाग और सामाजिक सेवा संस्था अपराजिता के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह रथ यात्रा विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। यह जागरूकता रथ जनपद के सभी 11 ब्लॉकों में भ्रमण करेगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास भी बाधित होता है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त किए बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और समय से पहले विवाह न करें।
इस अवसर पर यह भी कहा गया कि सरकार और सामाजिक संस्थाएं मिलकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं, ताकि प्रदेश और देश को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके और बच्चों को सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य दिया जा सके।


https://ift.tt/YoS0r25

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *