कौशांबी में बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपर विजन में तैयार यह बजट देश को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने दावा किया कि बीते 11 वर्षों में भारत ने 110 वर्षों के बराबर प्रगति की है। वर्ष 2026-27 का बजट देश की 140 करोड़ जनता के जीवन को खुशहाल बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। इसमें गरीब कल्याण, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देने का ठोस संदेश दिया गया है। टैक्स प्रणाली को सरल किया गया डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान बजट राजनीतिक फायदे को ध्यान में रखकर पेश किया जाता था, जबकि भाजपा सरकार में देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब बिना राजनीतिक स्वार्थ के ऐसा बजट लाया जा रहा है, जिससे समृद्ध भारत का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में निवेशक भारत आने से कतराते थे, लेकिन आज दुनिया के विकसित और विकासशील दोनों तरह के देश भारत में निवेश करना चाहते हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। बजट के माध्यम से टैक्स प्रणाली को सरल किया गया है, ताकि लोग आसानी से राष्ट्रहित में कर अदा कर सकें। BJP सरकार में सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारें अल्पकालिक योजनाओं पर काम करती थीं, जबकि मोदी सरकार दीर्घकालिक सोच के साथ योजनाएं बना रही है। कौशांबी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सड़कों पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिले में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। इस बजट में जल मार्गों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं के बजट विरोध को निरर्थक बताया। साथ ही कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह नौवां बजट पूरी तरह गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं को समर्पित है।
https://ift.tt/UIVzMST
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply