DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नेशनल हाईवे साइन बोर्ड चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में गैस कटर से काटते थे बोर्ड, शामली के आरोपी

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे से साइन बोर्ड और लोहे की पत्तियां चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी वाहन चालकों को दिशा-निर्देश देने वाले बोर्ड भी चुराते थे। दोनों शामली जनपद के निवासी हैं और कई महीनों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अली और अकरम के रूप में हुई है, जो शामली जनपद के करना क्षेत्र के निवासी हैं। वे गैस कटर का उपयोग कर नेशनल हाईवे पर लगे लोहे के साइन बोर्ड, पाइप और डिवाइडर की लोहे की पत्तियों को काटते थे। चोरी किए गए सरकारी सामान को कबाड़ियों को बेचकर वे अवैध मुनाफा कमाते थे। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि नेशनल हाईवे से लगातार सरकारी संपत्ति चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए साइन बोर्ड, लोहे की पत्तियां, पाइप और अन्य संबंधित सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से ऐसी चोरियां कर रहे थे, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा था और हाईवे पर वाहन चालकों को दिशा-निर्देशों के अभाव में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।


https://ift.tt/mY4eCI2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *