DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरे भाइयों ने पति पर चाकू से किया जानलेवा हमला:शादी को राजी नहीं था परिवार, दिल्ली में की थी कोर्ट मैरिज, रेवाड़ी में रह रहा था दंपत्ति

आगरा के गोकुलपुरा इलाके में रहने वाले ट्रांसपोर्टर शिवम पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमला थाना लोहामंडी क्षेत्र में हुआ। शिवम का उसी इलाके की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ करीब दो साल पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद शिवम अपनी पत्नी के साथ राजस्थान के रेवाड़ी में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम कर रहा था।
पीछे से सिर पर किया चाकू से हमला परिजनों के मुताबिक, पिता की तबीयत बिगड़ने पर शिवम हाल ही में आगरा आया था। इसी दौरान पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि शिवम पर पीछे से सिर में चाकू मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पत्नी ने भाइयों को किया नामजद घटना के बाद शिवम की पत्नी ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। तहरीर में उसने अपने सगे भाइयों और हमले में शामिल अन्य रिश्तेदारों के नाम दर्ज कराए हैं। पत्नी का कहना है कि उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। इसी रंजिश में उसके पति पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। बहन का आरोप: हत्या की थी साजिश पीड़ित की बहन ने भी पुलिस को बताया कि शिवम पर अचानक पीछे से हमला किया गया और हमलावरों का इरादा उसकी हत्या करने का था। परिवार का आरोप है कि नामजद दोनों भाई घटना के बाद से फरार हैं और अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक हिरासत में, बाकी की तलाश पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।


https://ift.tt/90Qyuvb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *