DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डम्फर ने ऑटो को टक्कर मारी, एक की मौत:जफराबाद में शिवपुर नाले के पास हादसा, दो लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

जौनपुर में जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नाले के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार डम्फर ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पानी से भरे नाले में पलट गया, जिससे 70 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान केराकत क्षेत्र के कजहित बडीहा मोड़ निवासी हीरालाल पुत्र रामराज के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर को हीरालाल अपने दामाद संजीव कुमार पुत्र फेरई राम (उदयचंदपुर निवासी) के साथ लीलावती अस्पताल से आंख का ऑपरेशन करवाकर घर लौट रहे थे। बताया गया कि अस्पताल से लौटते समय शिवपुर नाले के पास एक मिट्टी लदे डम्फर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद ऑटो चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ (बिंदे, केराकत) और संजीव कुमार ने, खुद घायल होने के बावजूद, स्थानीय लोगों की मदद से हीरालाल को नाले से बाहर निकाला। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मनोज कुमार ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने रेलवे के लिए मिट्टी ढोने वाले डम्फर चालकों की तेज रफ्तार पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इन वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।


https://ift.tt/acNlmBP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *