DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा पहुंचीं महिला आयोग सदस्य एकता सिंह:शिवानी हत्याकांड पर बोलीं- विकृत मानसिकता वाले करते हैं ऐसे अपराध

यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने गोंडा जिले के एकदिवसीय दौरे पर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है। जनसुनवाई के दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र की एक बालिका ने यौन उत्पीड़न का लिखित शिकायती पत्र दिया। बालिका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर एकता सिंह ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है। गोंडा में हाल ही में हुए शिवानी पांडेय ऑनर किलिंग मामले पर एकता सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध विकृत मानसिकता वाले लोग ही कर सकते हैं। जब पिता और भाई ने ही बेटी के जीने का अधिकार छीन लिया हो, तो इसमें पुलिस या महिला आयोग क्या कर सकता है। एकता सिंह ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर निर्देश दिए हैं। दरअसल इस पूरे घटनाक्रम का राष्ट्रीय महिला आयोग भारत में भी संज्ञान लिया है और उन्होंने भी पूरे मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समाज में जागरूकता की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार जागरूक करने के बावजूद ऐसी घटनाएं समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं। इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल लगभग 10 महिलाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एकता सिंह ने अधिकारियों को अगली सुनवाई तक इन शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली जनसुनवाई में ये शिकायतें दोबारा नहीं आनी चाहिए।


https://ift.tt/Qb0ODrj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *