DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीआईसी की जमीन पर कब्जे की पुलिस कमिश्नर की शिकायत:बागी भाजपा पार्षद अवैध निर्माण का VIDEO लेकर पहुंचे, जांच सौंपी गई

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलने पहुंचा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि बीआईसी की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है, इतना ही नही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर जमीन पर अवैध निर्माण कराया गया। पार्षदों ने जांच कराकर दोषी अधिकारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। पुलिस कमिश्नर आवास के पीछे स्थित है जमीन ग्वालटोली स्थित करोड़ों की कीमत वाली बीआईसी की भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में भाजपा पार्षद विकास जायसवाल, पवन गुप्ता, आलोक पांडेय, लक्ष्मी कोरी, रिंकू तिवारी आज पुलिस कमिश्नर से अवैध कब्जे की शिकायत करने पहुंचे। पार्षद विकास जायसवाल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आवास के पीछे स्थित बीआईसी की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कराया गया है, जिसमें सरकारी धन का उपयोग किया गया है। जमीन पर नगर निगम के पैसों से अवैध रूप से भवन, ओपेन जिम, चट्‌टा, गैराज, इंटरलॉकिंग, सबमर्सिबल पंप, हाईमास्क लाइटें लगवाई गईं है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पार्क में हुए अवैध निर्माण का गुपचुप तरीके से बनाया गया वीडियो दिखाते हुए शिकायत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही, वहीं दूसरी ओर करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने मांग की, कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए, कि आखिर किसने जमीन पर कब्जा किया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई जांच भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने बताया कि जमीन पर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कराया जा रहा है, किस मद से निर्माण कराया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि इस दौरान उन्होंने कब्जेदारों का नाम नहीं लिया। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विनोद कुमार सिंह को सौंपी है।


https://ift.tt/xvgJ9CS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *