DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर में शराब दुकानों में तोड़फोड़ मामला, 21 पर FIR:प्रधान पति पर साजिश रचने का आरोप, दो अलग-अलग मामले दर्ज

ललितपुर के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खितवांस में 3 जनवरी, मंगलवार को शराब की दुकानों में तोड़फोड़ और शराब की बोतलें नष्ट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। शराब ठेकेदारों की तहरीर पर ग्राम प्रधान पति कमलेश झा सहित 21 से अधिक लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महरौनी कस्बे के मोहल्ला शेख का कुआं निवासी प्रदुम्न दुबे पुत्र प्रकाश दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी खितवांस में सरकारी देशी शराब की दुकान है। 3 जनवरी की दोपहर उनकी दुकान पर सेल्समैन तिलक परिहार और दुकान मालिक संजय मौजूद थे। तभी खितवांस निवासी विक्रम, बलराम, निर्बल, सत्येन्द्र, सुधीर, विनोद, मुन्ना खान, गजराम, संतोष, फूलचंद्र, अंकित, राहुल, जोधा, नीलू, धरमू, धनीराम, गुड्डी, भूरी, गीता और अंशुल सहित कई महिलाएं लाठी-डंडों के साथ दुकान पर पहुंचे।
शिकायत के अनुसार, इन लोगों ने सेल्समैन से कहा कि उनके परिवार वालों ने उन्हें बहुत पैसा दिया है, अब दो-दो लाख रुपये दो, नहीं तो दुकान तोड़ देंगे और चलने नहीं देंगे। इसके बाद वे जबरदस्ती दुकान के अंदर घुस आए और सेल्समैन तिलक व दुकान मालिक संजय के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और दुकान में रखे पैसे भी लूट लिए। प्रदर्शनकारियों ने देशी शराब की पेटियां तोड़ दीं, जिसमें 200 पेटी देशी शराब और 50 पेटी लाल देशी शराब शामिल थी। इन बोतलों को दुकान से उठाकर सड़क पर फेंककर लाठी-डंडों से तोड़ दिया गया। प्रदुम्न दुबे ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि यह पूरी साजिश ग्राम प्रधान पति कमलेश झा ने पंचायत भवन में बुलाकर रची थी। पुलिस ने इन शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/tSIwTr5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *