DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वृंदावन में घूमते नजर आए बिहार CM के बेटे:बिना VIP प्रोटोकॉल के सड़क पर निकले, E रिक्शा से किया सफर,यमुना को किया प्रणाम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार परिवार के साथ गोपनीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। बेहद सादगी के साथ निशांत कुमार वृंदावन की सड़कों पर घूमते नजर आए। यहां उन्होंने E रिक्शा से सवारी की और उसे प्रति सवारी 10 रुपए भाड़ा भी दिया। CM के बेटे की सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वृंदावन की गलियों में किया राधे राधे निशांत कुमार परिवार के कुछ सदस्यों के साथ इन दिनों वृंदावन पहुंचे हुए हैं। बिना शोर शराबे और VIP प्रोटोकॉल के वह यहां की गलियों में घूम रहे हैं और कर रहे हैं राधे राधे। निशांत कुमार के बेहद सादगी से घूमने पर कोई उनको पहचान नहीं पाया। लोगों को जानकारी तब हुई जब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। लाइम लाइट से रहते हैं दूर करीब 50 वर्षीय निशांत लाइम लाइट से दूर रहते हैं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम नजर आते हैं। निशांत राजनीति से भी दूरी बनाए हुए हैं। यही बजह है कि वह बिना तामझाम के शांति से एक श्रद्धालु की तरह इन दिनों वृंदावन में पहुंचे हुए हैं और यहां के मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। यमुना का किया पूजन वृंदावन पहुंचे निशांत कुमार की कुछ तस्वीर सामने आईं। जिसमें एक तस्वीर में वह यमुना की पूजा कर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में वह ई रिक्शा में बैठते दिखाई दे रहे हैं। निशांत भगवान कृष्ण के भक्त हैं। बताया जा रहा है कि वह वृंदावन के इस्कॉन ,बांके बिहारी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे थे। तेज प्रताप भी आते रहते हैं वृंदावन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी वृंदावन आते रहते हैं। वह यहां कभी गायों के साथ तो कभी बांसुरी बजाते हुए नजर आते हैं। वृंदावन के अलावा तेज प्रताप बरसाना राधा रानी के दर्शन करने भी जाते हैं। तेज प्रताप यादव भी भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त हैं।


https://ift.tt/ya1MAqZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *