गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में गोरखपुर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले शुरुआत करवाई। इस प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 06 फरवरी तक किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के 18 मंडल, 2 स्पोर्ट्स कॉलेज और 5 हॉस्टल्स के लगभग 345 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहले दिन कुल 9 मुकाबले खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने जबरदस्त जोश दिखाया। अपने शानदार प्रदर्शन से खेल में रोमांच भर दिया। एक नजर में पहले दिन के मैच का परिणाम
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बीएन मिश्रा, अन्तर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी वीर सिंह, श्याम नारायण, रमेश राय, संदीप पुण्डीर, शम्भूनाथ गुप्ता, रत्नेश सिंह, अभिमन्यु राय, विवेक श्रीवास्तव सहायक प्रशिक्षक, नफीस अहमद, बृजेश यादव, सीमा विश्वकर्मा, संध्या यादव, सुजीत कुमार गौतम, संतोष कुमार, विशाल, नेहा सिंह, चन्द्रेश पटेल, मोहित कुमार, विकास पटेल और अन्य मौजूद रहे।
https://ift.tt/VZfnb7v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply