DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और पत्नी पर FIR:मारपीट व अभद्रता का आरोप, पीड़िता बोली-प्रॉपर्टी पर करना चाहते है कब्जा

आगरा विजय नगर सोसाइटी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नितिन गुप्ता और उनकी पत्नी रिंकी गुप्ता समेत 8–10 लोगों पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं रिंकी गुप्ता की ओर से भी दो लोगों के खिलाफ अलग FIR दर्ज की गई है। पीड़िता के कहा-सोसाइटी में अवैध गतिविधियों का विरोध किया था। जिस पर आरोपी पक्ष भड़क गया, और मारपीट करने लगा। पीड़िता शशी गुप्ता ने बताया- जब उसने सोसाइटी में हो रहे अवैध कार्यों का विरोध किया तो आरोपी पक्ष भड़क गया। स्थिति बिगड़ने पर पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया, जिससे आरोपी और उग्र हो गए। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले महिला के साथ जमकर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके सीने और शरीर पर लात-घूंसे मारे, बाल पकड़कर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रखने का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने फर्जी सिक्योरिटी गार्ड बनाकर असामाजिक तत्वों को सोसाइटी में रखा हुआ है। मैं अकेले रहती हूं, वे मेरी प्रॉपर्टी को अवैध कब्जा जताना चाहता है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर, नितिन गुप्ता की पत्नी रिंकी गुप्ता की शिकायत पर भी थाना हरीपर्वत पुलिस ने शशि गुप्ता और विवेक गुप्ता के खिलाफ अलग मुकदमा दर्ज किया है। रिंकी गुप्ता का आरोप है कि विवेक गुप्ता ने उनके साथ बदसलूकी की, हाथापाई की और सीने पर गलत तरीके से हाथ लगाया। साथ ही गाली-गलौज और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। थाना हरीपर्वत पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/MTzre1Z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *