DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा-बरेली हाईवे पर हादसे में वृद्ध की मौत:शादी से लौटते समय बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, परिजनों में मचा कोहराम

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर भीमा नगला गाँव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दिसवार निवासी 64 वर्षीय लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक ने टक्कर मारने के बाद लालाराम को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। लालाराम अपने एक परिजन के साथ श्रीजी वाटिका, बलदेव रोड राया में आयोजित एक शादी समारोह से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे दुर्गेश ने बताया कि जैसे ही वे हाईवे पर पहुँचे, पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम सड़क पर गिर गए और बोलेरो चालक उन्हें घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा सुचारु कराया गया।


https://ift.tt/Xi1K6UI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *