DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर में CM करेंगे गोरक्षनाथ प्रतिमा का अनावरण:अफसरों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों ने लिया जायजा

सीतापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के शास्त्री नगर स्थित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। मुआयना करने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनूप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड स्थल और मुख्यमंत्री के आवागमन मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 फरवरी को सीतापुर के शास्त्री नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान महंत योगी तेज नाथ जी महाराज द्वारा स्थापित गुरु गोरक्ष नाथ की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
अधिकारियों ने हेलीपैड के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल और कार्यक्रम स्थल के साथ आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। साथ ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। मुआयना के दौरान अधिकारियों ने आयोजकों से भी बातचीत कर कार्यक्रम की रूपरेखा और अपेक्षित भीड़ के बारे में जानकारी ली। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।


https://ift.tt/wN8Rg5C

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *