संतकबीरनगर के बघौली विकास खंड कार्यालय में फर्जी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने में असफल रहने पर एक युवक ने ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट की। युवक पर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप है। मंगलवार को पीड़ित अधिकारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना मंगलवार को हुई जब बघौली विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात चंद्रप्रकाश अपने कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान भवानीगाड़ा निवासी नरेंद्र पुत्र राजकुमार कार्यालय पहुंचा और अपने साथ लाई गई परिवार रजिस्टर की एक नकल पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा। ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रप्रकाश ने दस्तावेज की जांच की तो पाया कि प्रस्तुत नकल किसी अन्य परिवार से संबंधित थी। उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी नरेंद्र ने कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। कागजात फाड़ दिए और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि युवक ने चंद्रप्रकाश पर हमला भी किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस अचानक हुई घटना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र जान से मारने की धमकी देता हुआ अपनी बाइक से मौके से फरार हो गया। बखिरा थाना अध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/nNAXtjQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply