DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में चलती ट्रेन पर पथराव करने वाला गिरफ्तार:इंजन के शीशे पर फेंके थे पत्थर, लोको पायलट ने बनाया था वीडियो

गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चलती ट्रेन पर पथराव करने वाले आरोपी ललित पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बहराइच से गोरखपुर जा रही स्पेशल ट्रेन के इंजन के अगले शीशे पर पथराव किया था। पुलिस ने आज इस घटना का खुलासा किया। यह घटना 2 फरवरी की रात को इटियाथोक और शुभागपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी। ललित पासवान द्वारा किए गए पथराव से ट्रेन के इंजन का अगला शीशा टूट गया था। लोको पायलट ने तत्काल घटना का वीडियो बनाकर गोंडा जीआरपी थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिरुद्ध राय ने बताया कि ट्रेन संख्या 05132 (बहराइच-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन) में इटियाथोक और सुभागपुर स्टेशन के बीच एक युवक ने चलती ट्रेन पर पथराव किया था, जिससे इंजन का लुकिंग ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया। संबंधित लोको पायलट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच संयुक्त पुलिस टीमें कर रही हैं। इस प्रकार से जिन भी व्यक्तियों द्वारा कानून को अपने हाथ में लेने का काम किया जाएगा। उनके खिलाफ इसी तरीके से कार्रवाई की जाएगी सरकारी संपत्तियों को नुकसान करने की अनुमति किसी को नहीं दी गई है।


https://ift.tt/SDsYZ17

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *