देवरिया जिले में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शुरू कर दी गई है। मंगलवार को एक प्रशासनिक टीम शहर के अबूबकर नगर मोहल्ले पहुंची, जहां बीएलओ और सुपरवाइजर ने संबंधित मकान मालिक से मुलाकात कर तथ्य जुटाए। प्रारंभिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। जांच में त्रुटि पाए जाने पर गलत प्रविष्टियां हटाने के साथ-साथ जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद शुरू हुई है जिनमें मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अबूबकर नगर उत्तरी निवासी अंजुम रहमान ने शिकायत की है कि उनके मकान संख्या 501, जो उनके परिवार का आवासीय पता है, उसी पते पर कई अन्य मतदाताओं के नाम भी दर्ज कर दिए गए हैं। अंजुम का कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं, उनका उस पते या मोहल्ले से कोई सीधा संबंध नहीं है। उनके परिवार के मतदाता वर्षों से एसएसबीएल इंटर कॉलेज स्थित निर्धारित मतदान केंद्र पर मतदान करते आ रहे हैं, फिर भी नई सूची में अतिरिक्त नाम जुड़ गए। अंजुम रहमान ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की थी। प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके बाद मंगलवार दोपहर बीएलओ और सुपरवाइजर उनके घर पहुंचे और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। सत्यापन के दौरान मकान मालिक ने टीम से सवाल किया कि उनके घर में दर्ज अन्य मतदाताओं का विवरण क्या है और उन्हें किस आधार पर सूची में जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीएलओ और सुपरवाइजर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और कुछ समय बाद वहां से लौट गए। इस घटना के बाद यह मामला स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
https://ift.tt/Zun1rcj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply