DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोहाली में ₹340 को लेकर विदेशी महिला और ड्राइवर भिड़े:किराया न देने पर जमकर हुई बहस, VIDEO बनाने पर मोवाइल छीनते दिखी लेडी

पंजाब के मोहाली में टैक्सी ड्राइवर और विदेशी महिला के बीच 340 रुपए के किराए को लेकर विवाद हो गया। महिला ने तय किराया देने से इनकार कर दिया और कहा कि मेरे पास पैसे नहीं, जिसने कैब बुक की वही देगा। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। विवाद के दो वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें पहला 24 सकेंड का वीडियो है, जिसमें दोनों में जमकर बहस होती दिख रही है और वीडियो बनाने पर ड्राइवर से मोबाइल छीनने हुए दिख रही है, जबकि दूसरा 44 सकेंड का वीडियो है। जिसमें महिला कार के अंदर बैठी नजर आ रही और ड्राइवर कह रहा है कि गाड़ी तोड़कर दिखा। दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं ऑटो यूनियन ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ड्राइवर ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद गूगल-पे पर अनजान नंबर से 400 रुपए भेजे गए। लेकिन किराया ₹340 था। पहले जानिए टैक्सी ड्राइवर की 5 बड़ी बातें….
अब जानिए दोनों वीडियो में क्या दिख रहा… पहला वीडियो: 24 सेकेंड के इस वीडियो में पहले विदेशी महिला कहती है- व्हाट इज़ दिस?… इस पर टैक्सी ड्राइवर जवाब देता है.. मेरे पैसे दे दो, मैं तुम्हें 14 किलोमीटर लेकर आया हूं। करीब पौना घंटा हो गया है और तुमने मुझे यहां खड़ा कर रखा है। इसके बाद महिला कहती है कि उसका फोन काम नहीं कर रहा है। वह वहीं से वापस ले जाने को कहती है, जहां से ड्राइवर उसे लेकर आया था। हालांकि इस दौरान विदेशी महिला ड्राइवर का फोन छीनने की कोशिश करती नजर आती है। दूसरा वीडियो: 44 सेकेंड के इस वीडियो में टैक्सी ड्राइवर यह कहते हुए दिख रहा है कि विदेशी महिला उसकी गाड़ी छीनने की कोशिश कर रही है। ड्राइवर वीडियो में कहता है, “मेरी गाड़ी छीन रही है, गाड़ी तोड़ रही है, मेरी गाड़ी की लूट कर रही है। इसी दौरान महिला ड्राइवर सीट की तरफ गाड़ी के बाहर निलती है और फिर ड्राइवर का वीडियो बनाने लगती है। ड्राइवरों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता इस मामले पर ऑटो यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सेक्टर-17 से बुक की गई एक टैक्सी में भी विदेशी महिला ने ऑटो ड्राइवर के साथ बदतमीजी की थी और किराया नहीं दिया था। उस समय मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका। टैक्सी ड्राइवर और ऑटो यूनियन के सदस्यों का कहना है कि चंडीगढ़ और ट्राई सिटी में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ड्राइवरों में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ड्राइवरों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


https://ift.tt/pcP7Nfw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *