आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस टीम ने फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार और राहुल कुशवाहा शामिल हैं। इन आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी से 47 दो पहिया वाहनों के लिए ऋण लेकर लगभग 34 लाख की धोखाधड़ी की है। एलटी फायनेंस के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक ने थाना सदर बाजार पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कम्पनी के सेल्स ऑफिसर दीपक कुमार, राहुल कुशवाहा और दुपहिया वाहन डीलर रामा मोटर्स व भगवती होंडा के स्वामियों/प्रोपराइटर्स/पार्टनर्स के द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचकर जालसाजी, धोखाधड़ी, कूटरचना कर 47 दो पहिया वाहनों का फाइनेंस कराकर कुल रुपय 3,447,306/- की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी बरारा बिचपुरी थाना मलपुरा और राहुल कुशवाहा पुत्र संतोष कुमार निवासी सुल्तानगंज की पुलिया थाना हरीपर्वत आगरा के हैं।
https://ift.tt/DETMNRF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply