लखनऊ के चौपटिया में 1 फरवरी को गाय ने एक बच्ची के पटक-पटककर मारा था। वह गाय उस दिन बच्ची को मारने से पहले 3 लोगों को दौड़ा चुकी थी। पूरे चौपटिया में एक नहीं दर्जनों गाय और कुत्ते घूमते रहते हैं। नगर निगम भी असहाय है। जब निगम की टीम छुट्टा जानवरों को पकड़ने पहुंचती है तो स्थानीय लोग ही विरोध कर देते हैं। बच्ची पर गाय के अटैक और बड़ी संख्या में छुट्टा जानवरों के घूमने की सूचना पर दैनिक भास्कर ग्राउंड जीरो पर पहुंचा। यहां हमको 2-3 गलियों में ही 15 से ज्यादा गाय टहलती दिखीं। बड़ी संख्या में कुत्ते भी। हमने बच्ची की नानी से बात की। पड़ोसियों से भी हालात पूछे। लोगों का कहना है कि दूध दुहते हो तो गायों को घर के अंदर ही बांधो। इस रिपोर्ट में पढ़िए लोगों और बच्चों का क्या कहना है, चौपटिया के क्या हालात हैं, नगर निगम ने अब तक क्या का कार्रवाई की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले 4 तस्वीरें… अब पढ़िए लोगों की बात… नानी बोलीं- बच्ची डरी हुई है, बाहर नहीं निकल रही पीड़ित बच्ची की नानी आशा रस्तोगी ने बताया- वह दुकान जा रही थी। उसके पीछे गाय दौड़ पड़ी। बच्ची को खदेड़-खदेड़कर मारा। मोहल्ले के लोगों ने गाय को किसी तरह भगाया। लोग बच्ची को घर लेकर आए। बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था। वह बुरी तरह सहमी हुई है। घर से बाहर नहीं निकल रही है। हम यही कहना चाहते हैं तो लोग अपनी गायें बांधकर रखें। आपका रोजी-रोजगार है इसलिए कोई कॉमेंट नहीं कर रहे लेकिन उन्हें बांधकर रखें। जानवर किसी पर भी अटैक कर सकते हैं, किसी की जान भी जा सकती है। पिता बोले- बच्ची के मुंह से खून निकलने लगा था गाय के हमने में घायल हुई बच्ची के पिता शैलेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि हम जब भी आते हैं तो देखते हैं छुट्टा जानवर यहां घूमते रहते हैं। नगर निगम प्रशासन से यही मांग है कि यहां पर कार्रवाई की जाए। बच्ची की नानी आशा रस्तोगी ने बताया कि 1 फरवरी को 11:30 बजे की घटना है। गाय बेकाबू हो गई थी। इसके कारण बच्ची को बुरी तरह से चोट लगी है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। अब उसका इलाज करा रहे हैं। हमको ये लग रहा है कि हमारी बच्ची बच गई किसी तरह से। उस गाय ने पहले भी कई लोगों को मारा है।
बच्चा बोला- गाय ने दौड़ाया तो साइकिल छोड़कर भागा 7 साल के सयान ने बताया कि साइकिल छोड़ कर भागना पड़ा था, क्यों कि गाय ने दौड़ा लिया था। अगर गाय ने मार दिया होता तो खत्म ही थे। यहां से गोवंश को हटाना चाहिए। तभी लोगों को सुकून मिलेगा। स्थानीय निवासी मोहम्मद अमानतुल्लाह ने कहा यहां पर गोवंश और कुत्तों के चलते परेशानी की स्थिति है। सड़क पर गोबर पड़ा रहता है। इसके कारण परेशानी होती है। मामले में उन्होंने कहा कि यह समस्या खत्म होनी चाहिए। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की है। मवेशी को छुट्टा छोड़ने वाले पर हो कार्रवाई स्थानीय निवासी जीतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एक गाय बेकाबू हो गई थी। वह तेजी से दौड़ती आ रही थी। उसने बच्ची को रौंदा। तब जाकर बच्ची को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि इस तरह की जो गाय है। उससे बचाने की जरूरत है। ताकि अन्य लोगों को यह समस्या न हो। शरद कुमार ने बताया कि सामने खड़ा हुआ था। एक आदमी गाड़ी पर खड़ा हुआ था। तभी गाय दौड़ी तो लोगों को बचाने के लिए शोर मचाया। मौके पर एक व्यक्ति बच भी गया, लेकिन तभी बच्ची चपेट में आ गई। इसके बाद घटना हो गई। नगर निगम के अधिकारी बोले- अब होगी कार्रवाई नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने बताया- सार्वजनिक स्थानों पर खुले में छोड़े गए पशुओं द्वारा लोगों को घायल करना पब्लिक न्यूसेन्स की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही यह पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 का उल्लंघन भी है। बिना लाइसेंस पशुपालन करना भी कानूनन अपराध है। शहर में पालतू पशुओं को खुले में छोड़ना गंभीर अपराध है। मामला सामने आने के बाद जब नगर निगम की टीम चौपटिया में कार्रवाई करने पहुंची तो लोगों ने विरोध कर दिया। नगर निगम की टीम के मोबाइल छीन लिए। बदतमीजी भी की। नगर निगम ने मामले में गाय पालकर उसे सड़क पर छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। इसके लिए मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद राजू और मोहम्मद छोटे भैया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ——————————– संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ में गाय ने बच्ची को उठाकर पटका…VIDEO : बचाने आए लोगों को खदेड़ा; अखिलेश बोले- जनता बुल-बुलडोजर का इलाज करेगी लखनऊ में गाय ने 12 साल की बच्ची को उठाकर पटक दिया। उसके बाद सींगों से मारा। बच्ची को बचाने आए लोगों को भी दौड़ा लिया। घटना में बच्ची काफी चोटिल हो गई। उसका इलाज चल रहा है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में पोस्ट करके भाजपा पर तीखा हमला किया। लिखा है- आगामी चुनाव में जनता बुल और बुलडोजर दोनों का इलाज कर देगी। घटना एक फरवरी चौक इलाके के चौपटिया की है। (पूरी खबर पढ़िए)
https://ift.tt/AYPNQ83
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply