DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जालौन में खेत में मिला महिला का नग्न शव:पुलिस को हत्या की आशंका, जांच शुरू

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में बुधवार सुबह एक महिला का नग्न शव घर के बाहर खेत में मिला। मृतका की पहचान हरकौती निवासी कमला पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल (बरार) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की जानकारी पर जालौन कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। इससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं महिला की हत्या कर शव को खेत में तो नहीं फेंका गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/e9iXR3b

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *